टाटा स्टील बोनस 2026: 11 सितंबर को कर्मचारियों के खाते में आएगी मोटी रकम, देखें पूरी डिटेल

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी प्रबंधन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बोनस के भुगतान को लेकर आधिकारिक सर्कुलर जारी कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों के खातों में 11 सितंबर को बोनस की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस बार कंपनी ने बोनस मद में कुल 315 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट तय किया है।

इन कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ
चीफ रेवेन्यू एकाउंट्स एंड एम्पलोयी बेनिफिट्स अवनीश अरुण के हस्ताक्षर से जारी सर्कुलर के अनुसार, जमशेदपुर प्लांट (ट्यूब्स डिवीजन व ग्रोथ शॉप सहित), टीएसके, मार्केटिंग एंड सेल्स, वायर डिवीजन, तारापुर वायर प्लांट 1 व 2, और रांची व भुवनेश्वर स्थित कार्यालयों के साथ-साथ विभिन्न खदानों (डिविजनों, टिनप्लेट डिवीजन, मेटालिक्स डिवीजन, टाटा स्टील गम्हरिया और जोड़ा संज आयरन) के सभी पात्र स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा, सेवानिवृत्त और आईएसएस के दायरे में आने वाले कर्मचारियों को भी बोनस दिया जाएगा।

बोनस पाने के लिए ये शर्तें हैं जरूरी
कार्य दिवस: वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कम से कम 30 कार्य दिवसों की उपस्थिति अनिवार्य है।
अप्रेंटिस ट्रेनी: अप्रेंटिस ट्रेनी इस बोनस योजना के दायरे से बाहर रखे गए हैं।
​अनुशासनात्मक कार्रवाई: कंपनी नियमों के तहत धोखाधड़ी, हिंसा, चोरी, संपत्ति को नुकसान या यौन उत्पीड़न के मामलों में दोषी पाए जाकर बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलेगा।

Advertisement

ऐसे होगी बोनस की गणना
कर्मचारियों को बोनस का भुगतान कुल बोनस राशि (315 करोड़ रुपये) को कुल बोनेबल अमाउंट (1686.92 करोड़ रुपये) से विभाजित कर व्यक्तिगत बोनेबल बेसिक डीई के अनुपात में किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया कोड ऑन वेज, 2019 के तय मापदंडों के आधार पर पूरी होगी।

प्रमोटेड अधिकारियों और अन्य मामलों के लिए नियम
1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच आईएएस-6 और ऑफिसर लेवल (ओएल) ग्रेड में प्रमोट हुए कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 25-26 का बोनस नहीं मिलेगा। हालांकि, उन्हें उनके सुपरएनुएशन फंड का लाभ जरूर मिलेगा। वहीं, 1 अप्रैल या उसके बाद प्रमोट हुए कर्मचारी बोनस के हकदार होंगे। अगर किसी कर्मचारी का पैन कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है या पैन विवरण सही नहीं है, तो उन्हें 7 कार्य दिवसों के भीतर सही जानकारी देनी होगी, जिसके बाद ही उनके खाते में बोनस भेजा जाएगा।

Share This Article