गया पुल आरयूबी के लिए रेलवे की जरूरी मंजूरियां पूरी, बिजली पोल और ड्रॉइंग का काम लंबित

Reena Sharma
3 Min Read

धनबाद. गया पुल (ब्रिज संख्या-1) पर प्रस्तावित अतिरिक्त अंडरपास (RUB) के निर्माण के संबंध में रेलवे द्वारा अपने स्तर पर आवश्यक तकनीकी स्वीकृतियां समयबद्ध रूप से प्रदान की गयी हैं। कार्य को शीघ्र पूरा कराने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा आरसीडी एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय एवं अनुश्रवण किया जा रहा है। कार्य की अद्यतन स्थिति इस प्रकार हैl

सितंबर 2022 में GAD को मिली प्रारंभिक स्वीकृति

गया पुल के लिए General Arrangement Drawing (GAD) को रेलवे द्वारा सितंबर 2022 में स्वीकृति प्रदान की गयी थी।

सितंबर 2025 में GAD का पुनर्वैधीकरण

निर्धारित अवधि में कार्य प्रारंभ नहीं होने के कारण रेलवे के प्रचलित नियमों के तहत GAD का पुनर्वैधीकरण आवश्यक हुआ। आरसीडी, धनबाद द्वारा 20.08.2025 को अनुरोध किया गया तथा रेलवे द्वारा सितंबर 2025 में GAD का पुनर्वैधीकरण कर दिया गया।

Advertisement

आरसीडी ने अक्टूबर 2025 में प्रस्तुत किया RUB का डिजाइन

आरसीडी द्वारा अतिरिक्त RUB से संबंधित डिजाइन 15.10.2025 को रेलवे को प्रस्तुत किया गया।

बैठक में 10 दिनों में डिजाइन अंतिम करने का निर्णय

27.11.2025 को आयोजित समन्वय बैठक में सभी डिजाइन एवं ड्रॉइंग को 10 दिनों के भीतर अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया था। आवश्यक सुधार के बाद आरसीडी द्वारा संशोधित डिजाइन 23.12.2025 को पुनः रेलवे को प्रस्तुत किया गया।

6 जनवरी 2026 को रेलवे ने डिजाइन को दी स्वीकृति

रेलवे द्वारा 06.01.2026 को डिजाइन स्वीकृत करते हुए कार्य तत्काल प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गयी।

RUB निर्माण के लिए PCE की स्वीकृति भी मिली

RUB निर्माण हेतु PCE की स्वीकृति प्राप्त कर आरसीडी को पत्र संख्या W.500/Drg./Pt.XII, दिनांक 17.03.2026 के माध्यम से सूचित किया गया।

Utility Duct की ड्रॉइंग में सुधार अपेक्षित

नए RUB एवं वर्तमान गया पुल के बीच पाइपलाइन के लिए प्रस्तावित Utility Duct का GAD आरसीडी द्वारा 13.03.2026 को प्रस्तुत किया गया था। परीक्षण में कुछ सुधार अपेक्षित पाए गए।

संशोधित Utility Duct ड्रॉइंग अब तक रेलवे को नहीं मिली

सुधारों के संबंध में चर्चा के लिए आरसीडी के प्रतिनिधियों को सूचित किया गया। प्रतिनिधियों के उपस्थित नहीं होने के कारण GAD को 08.06.2026 को वापस किया गया. इसके बाद से अभी तक संशोधित ड्रॉइंग रेलवे को प्राप्त नहीं हुई है।

विद्युत पोलों की शिफ्टिंग के लिए राशि उपलब्ध करानी है

रेलवे, आरसीडी एवं JSEB के बीच सहमति के अनुसार पोल शिफ्टिंग हेतु आवश्यक राशि आरसीडी द्वारा JSEB को उपलब्ध करायी जानी है। रेलवे द्वारा संबंधित अनुमान 19.09.2025 को ही आरसीडी को उपलब्ध करा दिया गया था।

दो कार्य वर्तमान में लंबित

वर्तमान में विद्युत पोलों की शिफ्टिंग का कार्य JSEB द्वारा किया जाना शेष है। साथ ही Utility Duct की संशोधित ड्रॉइंग रेलवे को प्राप्त होना लंबित है।

Share This Article