BRICS में मोदी की कूटनीतिक मैराथन, पुतिन-शी जिनपिंग समेत कई नेताओं से मुलाकात

Reena Sharma
2 Min Read

पुतिन से आज होगी द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। प्रमुख कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3:30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है।

पजशकियान और गुटेरेस से भी मुलाकात

शाम 6:15 बजे प्रधानमंत्री मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 6:45 बजे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ उनकी बैठक होगी।

शनिवार को लगातार कई बैठकें

शनिवार सुबह 10 बजे इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली के साथ, 10:30 बजे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ और 11 बजे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ प्रधानमंत्री की बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद सुबह 11:30 बजे वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी।

Advertisement

शी जिनपिंग से शाम में अहम मुलाकात

शनिवार शाम 5:45 बजे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक पर खास नजर रहेगी।

पुतिन के साथ इन मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा और तकनीक जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। रूस की ओर से भारत में Su-57 फाइटर जेट के उत्पादन और जरूरी तकनीक साझा करने की पेशकश पर भी चर्चा हो सकती है।

रविवार को भी कई बैठकें प्रस्तावित

BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान रविवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों के जरिए विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों और सहयोग से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होगी।

Share This Article