कार्यालय पहुँचकर किया अभिनंदन
पुलिस अधीक्षक, पलामू कपिल चौधरी ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (PDJ) राम शर्मा के झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति पर उनके कार्यालय पहुंचकर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उज्ज्वल कार्यकाल और सफल भविष्य की कामना
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पदोन्नति पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि न्यायिक सेवा में उनके अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ न्यायिक व्यवस्था को निरंतर मिलता रहेगा।
पुलिस-न्यायपालिका समन्वय पर जोर
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि न्यायपालिका एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सहयोग से न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में भी पुलिस एवं न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

