कोयला चोरों का ‘द एंड’: CISF-BCCL का महा-एक्शन,19 जगह रेड! 5 मुहाने किए बंद

Reena Sharma
2 Min Read

भारत सरकार की “Zero Coal Leakage Tolerance Policy” का प्रभावी क्रियान्वयन तथा अवैध खनन, कोयला चोरी, और अवैध परिवहन पर नियंत्रण रखना। दिनांक: 15 सितंबर 2026।

बरोरा में 3 अवैध खनन स्थलों की भराई, गोविंदपुर में 760 किलो कोयला जब्त

क्षेत्र-01 (बरोरा): दिनांक 15.09.2026 को मुराईडीह क्षेत्र के ओबी डंप के समीप छापेमारी कर 03 अवैध खनन स्थलों की भराई की गई। क्षेत्र-03 (गोविंदपुर): दिनांक 15.09.2026 को जोगीडीह कोलियरी के पास छापेमारी के दौरान लगभग 760 किलोग्राम अवैध कोयला जब्त किया गया और 01 अवैध मुहाने की भराई की गई। क्षेत्र-05 (सिजुआ): दिनांक 15.09.2026 को जोगता चेक पोस्ट के समीप छापेमारी कर 01 अवैध खनन स्थल की भराई की गई।

19 छापेमारी में 760 किलो अवैध कोयला बरामद

समग्र आंकड़े: कुल 19 छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान चलाए गए, जिनमें लगभग 760 किग्रा अवैध कोयला बरामद हुआ तथा 05 अवैध खनन स्थलों/मुहानों की भराई की गई।

Advertisement

क्षेत्रवार निगरानी में भी सघन अभियान

Area-01: मुआवजा और विस्थापन की मांग को लेकर 14.09.2026 को ग्रामीणों द्वारा शताब्दी माइंस का कार्य बंद कराया गया, जिसे वार्ता के पश्चात लगभग 1830 बजे पुनः प्रारंभ किया गया।

Area-02: भाटडीह शनि मंदिर के पास अवैध वाहन लोड किए जाने की सूचना पर 14/15.09.2026 की मध्यरात्रि में सर्च अभियान चलाया गया, जहां कोई संदिग्ध गतिविधि या अवैध कोयला भंडारण नहीं मिला।

पौधरोपण से लेकर भू-धसान क्षेत्र के निरीक्षण तक कार्रवाई

Area-03: 14.09.2026 को 100 पौधों का रोपण किया गया। इसी दिन महेशपुर कोलियरी के सिनीडीह बस्ती में भू-धसान की सूचना मिलने पर ग्रामीणों द्वारा महेशपुर माइंस का कार्य बंद कराया गया, हालांकि किसी प्रकार की जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है।

Area-04: 14.09.2026 को बिट्टू बाबू बगला भू-धसान क्षेत्र का निरीक्षण कर दरारों की भराई कराई गई तथा ग्रामीणों को क्षेत्र के Danger Zone होने व शीघ्र पुनर्वास की जानकारी दी गई।

Share This Article