हजारीबाग। बड़कागांव थाना क्षेत्र के महटिकरा गांव से चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर पुलिस ने करीब तीन महीने बाद लोहरदगा से बरामद कर लिया। मामले में रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के सौंस निवासी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया गया है।
17 जून की रात चोरी हुआ था ट्रैक्टर
महटिकरा निवासी प्रमोद कुमार के घर से 17 जून 2026 की रात अज्ञात अपराधियों ने जॉन डियर ट्रैक्टर चोरी कर लिया था। प्रमोद की शिकायत पर 19 जून को बड़कागांव थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
गुप्त सूचना पर पकड़ा गया आरोपी
जांच के दौरान थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली। तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने 14 सितंबर को संदिग्ध शाहरुख खान को पकड़ा। पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
आरोपी की निशानदेही पर बरामदगी
शाहरुख की निशानदेही पर पुलिस ने लोहरदगा जिले के हेंजला टोला, कौवाखाप, कुडू थाना क्षेत्र से चोरी किया गया जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद कर लिया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

