बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिमपल्ली में रात करीब आठ बजे आवास में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने नरेश सिन्हा, उनकी पत्नी और पुत्र रोहित कुमार सिन्हा को गोली मार दी। गोलीबारी में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल है।
डीवीसी कॉलोनी में 10 राउंड फायरिंग
घटना के दौरान करीब 10 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। फायरिंग से डीवीसी कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई।
रोहित को बीजीएच किया गया रेफर
घायल रोहित को पहले डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीजीएच बोकारो रेफर कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पति-पत्नी की मौके पर मौत
गोलीबारी में नरेश सिन्हा और उनकी पत्नी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पुत्र रोहित की हालत गंभीर बनी हुई है।

