26 सितंबर को मेगा हेल्थ कैंप, पुराना समाहरणालय में जुटेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

Reena Sharma
3 Min Read

मेदिनीनगर में लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर और डाल्टनगंज बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 26 सितंबर को पुराना समाहरणालय परिसर में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा। सुबह 11:30 बजे से आयोजित शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श देंगे।

जनसेवा के उद्देश्य से आयोजन

लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर के अध्यक्ष और न्यूरोसर्जन डॉ. रवीश कुमार ने बताया कि जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से शिविर लगाया जा रहा है। पुराना समाहरणालय परिसर का चयन अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए किया गया है।

आठ विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

शिविर में न्यूरोसर्जन डॉ. रवीश कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज प्रभात, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ, जनरल फिजिशियन डॉ. नेहा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभय कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. निशांत, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित कुमार मौजूद रहेंगे।

Advertisement

हृदय रोग की जांच और परामर्श

डॉ. पंकज प्रभात ने कहा कि हृदय संबंधी समस्या या जांच के लिए जरूरतमंद लोग शिविर का लाभ उठा सकते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को अपनी क्षमता के अनुसार चिकित्सा सहायता देने की बात कही।

हड्डी रोगों की समय पर जांच पर जोर

डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने कहा कि कमर, गर्दन, घुटने, जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। समय पर जांच और विशेषज्ञ की सलाह से गंभीर समस्याओं को बढ़ने से रोका जा सकता है।

ब्लड शुगर और बीपी की जांच

शिविर में डॉ. श्वेता द्वारा ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की जाएगी। जरूरत के अनुसार बीपी जांच के साथ आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया जाएगा।

जांच में मिलेगी 50 प्रतिशत तक छूट

अन्य आवश्यक जांचों के लिए संबंधित लैब की ओर से 50 प्रतिशत तक की रियायत दी जाएगी। जांच के बाद रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील

डॉ. निशांत कुमार ने अधिवक्ता परिजनों और आम नागरिकों से 26 सितंबर को शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञों से परामर्श लेने की अपील की। बैठक में डॉ. अंजय कुमार, परिमल प्रसून और रणजीत मिश्रा भी मौजूद रहे।

Share This Article