मेदिनीनगर: केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति, पलामू की वार्षिक बैठक रविवार को सदर अस्पताल रोड स्थित दुर्गा मंडप में हुई। बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से दुर्गा प्रसाद जौहरी को लगातार 12वीं बार अध्यक्ष चुना।
आय-व्यय का ब्योरा पेश
बैठक की शुरुआत में दुर्गा प्रसाद जौहरी ने पिछले वर्ष दुर्गापूजा आयोजन का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। चर्चा के बाद पिछली कार्यसमिति को विधिवत भंग कर दिया गया।
जौहरी पर फिर जताया भरोसा
नई कार्यसमिति के गठन पर चर्चा के बाद सदस्यों ने एक बार फिर दुर्गा प्रसाद जौहरी के नेतृत्व पर भरोसा जताया और उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
दुर्गोत्सव की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में पूजा-अर्चना, आयोजन व्यवस्था और विभिन्न पूजा समितियों के बीच समन्वय समेत कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। दुर्गोत्सव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने पर जोर दिया गया।
धार्मिक परंपरा के अनुरूप आयोजन पर जोर
सदस्यों ने दुर्गा पूजा को पलामू की धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता के अनुरूप आयोजित करने की बात कही। बैठक में शहर की विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

