पलामू में स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रशासन सख्त, कई जांच घर और मेडिकल स्टोर सील

Reena Sharma
2 Min Read

पलामू: जिले में मानकों के बिना संचालित मेडिकल स्टोर, जांच घर और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आसपास संचालित स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।

जांच में मिली अनियमितताएं

निरीक्षण के दौरान लाइसेंस, संचालन की अनुमति और जरूरी दस्तावेजों की जांच की गयी। अनियमितता मिलने पर न्यू पम्मी हेल्थ क्लिनिक और नारायण मेडिकल्स को मौके पर सील कर दिया गया।

संचालकों के खिलाफ कार्रवाई

न्यू पम्मी हेल्थ क्लिनिक के संचालक शैलेन्द्र कुमार और कन्हैया लाल गुप्ता के मोबाइल फोन जब्त किए गए। उपायुक्त ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

Advertisement

कई केंद्र बंद कर भागे संचालक

निरीक्षण के दौरान कई जांच केंद्रों के कर्मचारी और संचालक प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे केंद्रों की भी जांच होगी और अनियमितता मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आधा दर्जन से अधिक केंद्र सील

प्रशासनिक कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक जांच घर और डायग्नोस्टिक सेंटर सील किए गए। उपायुक्त ने सभी संबंधित केंद्रों के लाइसेंस और जरूरी दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिए हैं। निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article