धनबाद: टुंडी में 35 हाथियों के झुंड का हमला, शिक्षक की मौत; इलाके में दहशत

Reena Sharma
2 Min Read

धनबाद: टुंडी प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में करीब 35 जंगली हाथियों के झुंड ने गुलियाडीह गांव में नया प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी सहायक शिक्षक गिरजा मुर्मू पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

हाथियों ने किया अचानक हमला

बताया गया कि गिरजा मुर्मू गांव में मौजूद थे, तभी हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी।

भाई ने भागकर बचायी जान

हमले के दौरान गिरजा मुर्मू के भाई किनु मुर्मू भी वहां मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। ग्रामीणों ने हाथियों को आबादी से दूर रखने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

Advertisement

पहले भी दिखा था हाथियों का झुंड

पश्चिमी टुंडी और गिरिडीह सीमा क्षेत्र में लगातार हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। 28 सितंबर को भी गुलियाडीह जंगल और बराकर नदी के आसपास हाथियों के झुंड की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

परिजनों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा

प्रभारी रेंजर संजीव कुमार रवि ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये, पोस्टमॉर्टम के बाद चार लाख और बाद में पांच लाख रुपये देने की प्रक्रिया होगी। वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

e

Share This Article