रांची के BNR चाणक्य में Jharkhand Digital Health Conclave 2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल तकनीक से जोड़ने और मरीजों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने पर चर्चा की गई।
AI और टेलीमेडिसिन पर जोर
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉक्टर और हेल्थ सेक्टर के विशेषज्ञ शामिल हुए। AI, Telemedicine, Tele-ICU और Tele-Radiology जैसी तकनीकों के इस्तेमाल पर जानकारी दी गई।
दूर-दराज के मरीजों तक पहुंचेगी विशेषज्ञ सेवा
विशेषज्ञों ने बताया कि डिजिटल तकनीक के जरिए दूर-दराज के इलाकों में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं। इससे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
रोबोटिक सर्जरी समेत नई तकनीकों पर चर्चा
Conclave में Robotic Surgery समेत आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल और झारखंड में डिजिटल हेल्थ के क्षेत्र में हो रहे काम पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक की बढ़ती भूमिका को सामने रखा गया।

