तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय शुक्रवार को अलग अंदाज में नजर आए। गांधी जयंती के मौके पर उन्होंने ‘वेत्री पयनम थिट्टम’ योजना के विस्तार की शुरुआत की और चेन्नई में बस से यात्रा करते हुए यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को खुद मुफ्त टिकट बांटे और कॉलेज छात्रों के साथ चॉकलेट भी बांटी।
महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को लाभ
विस्तारित योजना के तहत महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकार के अनुसार, रोजाना करीब 84.32 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
12,695 बसों में मुफ्त सफर
योजना के तहत 12,695 बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसमें एक्सप्रेस, डीलक्स, मोफुसिल, साधारण और कुछ पहाड़ी मार्गों की बसें भी शामिल हैं।
यात्रा पर नहीं होगी कोई सीमा
सरकार के मुताबिक योजना का लाभ लेने के लिए आय की कोई सीमा नहीं रखी गई है। लाभार्थी एक दिन में कितनी भी बार यात्रा कर सकते हैं।
आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर
परिवहन मंत्री ए. विजय तमिलन पार्थिबन के अनुसार, योजना का उद्देश्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को शिक्षा, रोजगार और आजीविका के अवसरों से जोड़ना तथा परिवहन खर्च की बाधा को कम करना है।

