डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के आर्द्रा मंडल में चल रहे बुनियादी विकास कार्यों और लाइन ब्लॉक के कारण इस हफ्ते रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा 5 से 11 अक्टूबर तक रोलिंग ब्लॉक चलाने का निर्णय लिया गया है, जिसके चलते झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
10 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त: विकास कार्यों के चलते रेलवे ने कुल 10 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर पूरी तरह रद्द कर दिया है।
8 ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट: यात्रियों की सुविधा के लिए 8 ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही रोककर वापस भेजा जाएगा या वहीं से चलाई जाएंगी।
2 ट्रेनों का बदला रूट: सुरक्षा और परिचालन कारणों से दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
इन प्रमुख ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेने
आसनसोल-आर्द्रा-आसनसोल मेमू: 5 से 11 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द।
आर्द्रा-भागा-आर्द्रा मेमू: 6, 9 और 11 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू: 5, 8 और 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
आर्द्रा-बाराभूम-आर्द्रा मेमू: 11 अक्टूबर को बंद रहेगी।
खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू: 5, 8 और 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी।
शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें
खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस: 6 और 11 अक्टूबर को यह ट्रेन केवल आर्द्रा स्टेशन तक ही जाएगी और आर्द्रा-हटिया के बीच रद्द रहेगी।
आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू: 5, 6, 7 और 11 अक्टूबर को केवल आर्द्रा तक ही संचालित होगी।
आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू: 5, 8 और 10 अक्टूबर को आर्द्रा या पुरुलिया तक ही चलाई जाएगी।
आर्द्रा-बाराभूम-आर्द्रा मेमू: 5, 7, 8 और 10 अक्टूबर को केवल पुरुलिया तक ही जाएगी।
बदले हुए मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस: यह ट्रेन 5, 7, 8 और 10 अक्टूबर को अपने निर्धारित पुरुलिया-कोटशिला मार्ग के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी के रास्ते चलाई जाएगी।
टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056): 5, 6 और 11 अक्टूबर को यह ट्रेन आर्द्रा नहीं जाएगी, बल्कि गढ़ध्रुवेश्वर से सीधे जयचंड़ी पहाड़ होकर आसनसोल पहुंचेगी।

