पदमा में गैरेज चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; 5 जैक और प्रेशर मशीन बरामद

Reena Sharma
1 Min Read

हजारीबाग के पदमा में गैरेज चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 5 जैक, प्रेशर मशीन, चोरी की स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल ग्लेमर बाइक बरामद की है।

2 अक्टूबर की रात हुई थी चोरी

सुबोध लाइन होटल के सामने मेराज अंसारी के गैरेज से 2 अक्टूबर की रात सामान चोरी हुआ था। शिकायत के बाद 4 अक्टूबर को पदमा ओपी में मामला दर्ज किया गया।

19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 19 वर्षीय आर्यन राज उर्फ आर्यन कुमार मेहता को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घर से चोरी का सामान बरामद हुआ।

स्कूटी और ग्लेमर बाइक भी जब्त

पुलिस ने 3 जैक और प्रेशर मशीन आरोपी के घर से बरामद की। वहीं 2 जैक, चोरी की स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल ग्लेमर बाइक भी जब्त की गई।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और मामले की आगे जांच जारी है।

Share This Article