नाला में इंडिया गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा, 7 अक्टूबर को पुतला दहन

Reena Sharma
1 Min Read

नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को इंडिया गठबंधन की सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में 2 से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए आंदोलन की रणनीति तय की।

बूथ स्तर तक चलेगा अभियान

कांग्रेस के नाला विधानसभा प्रभारी प्रभु मंडल ने कहा कि अभियान को बूथ स्तर तक ले जाकर जनता को जागरूक किया जाएगा।

7 अक्टूबर को आक्रोश मार्च

सीपीआई के जिला सचिव कन्हाई चंद्र मालपहाड़िया ने कहा कि बजरंगबली चौक से बाजार होते हुए आक्रोश मार्च निकाला जाएगा।

ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

मार्च के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। नेताओं ने एसआईआर समेत अन्य मुद्दों को लेकर भी सवाल उठाए।

जुटेंगे गठबंधन के कार्यकर्ता

झामुमो युवा मोर्चा के राजू दास ने कहा कि जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में पंकज झा, भवसिंधु लायक, गुलशन अली, तपन राउत, गयाप्रसाद मिर्धा, दयामय घोष, जितेंद्र मंडल, मिहिर मंडल, नारद घोष और साधुचरण माजी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article