​Supreme Court Recruitment: ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट में निकली शानदार वैकेंसी, 35,400 रुपये तक मिलेगी शुरुआती सैलरी

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया : अगर आप देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। सुप्रीम कोर्ट ने युवाओं के लिए ग्रुप-बी (नॉन-गजेटेड) श्रेणी के तहत जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के कुल 250 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। लीगल और कोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है।

योग्यता और जरूरी शर्तें
​शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना अनिवार्य है।
​अन्य दक्षता: इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर पर काम करने की अच्छी जानकारी और अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
​आयु सीमा और सैलरी
​आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
​वेतनमान: इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक्स पे लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये प्रति माह शुरुआती वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया (चार चरणों में परीक्षा)
​जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों का चयन चार चरणों की कठिन प्रक्रिया के आधार पर होगा।
​पहला चरण (ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट): 100 अंकों के इस टेस्ट में सामान्य अंग्रेजी व रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन से 20 प्रश्न, जनरल एप्टीट्यूड से 15 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 15 प्रश्न, भारतीय संविधान से जुड़े 15 प्रश्न, सुप्रीम कोर्ट रूल्स (2013) से जुड़े 10 प्रश्न, सुप्रीम कोर्ट ऑफिसर्स व सर्वेंट्स रूल्स (1961) पर 10 प्रश्न और कंप्यूटर नॉलेज पर आधारित 15 प्रश्न पूछे जाएंगे।
​दूसरा चरण (टाइपिंग टेस्ट): इसके बाद 10 मिनट का टाइपिंग टेस्ट होगा, जिसमें अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की स्पीड चेक की जाएगी।
​तीसरा चरण (डिस्क्रिप्टिव पेपर): टाइपिंग टेस्ट पास करने वालों का 2 घंटे का अंग्रेजी में डिस्क्रिप्टिव पेपर होगा।
​चौथा चरण (इंटरव्यू): इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
​अंतिम तिथि: इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर, 2026 है।
​कैसे करें आवेदन: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी और नोटिफिकेशन देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक लिंक का उपयोग कर सकते हैं। अगर आप इस प्रतिष्ठित नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि यानी 28 अक्टूबर से पहले ही अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर लें ताकि आखिरी समय में सर्वर से जुड़ी किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

Share This Article