शिक्षा का मंदिर शर्मसार: मझिआंव में छात्रा प्रकरण से भड़का जनाक्रोश, स्कूल घेराव के बाद आरोपी ‘शिक्षक’ जेल भेजा गया

Reena Sharma
1 Min Read

गढ़वा के मझिआंव में मुखदेव प्लस टू उच्च विद्यालय के एक शिक्षक पर दसवीं की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और शोषण के प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया है।

पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, छात्रा के चाचा की शिकायत पर राम करेश राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ओखरगाड़ा में ग्रामीणों ने पकड़ा

आरोप है कि शिक्षक छात्रा को बाइक से गढ़वा ले जा रहा था। ओखरगाड़ा में ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विद्यालय में हंगामा, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

घटना से नाराज अभिभावकों ने विद्यालय का घेराव किया। स्थिति शांत कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला शिक्षा अधीक्षक को भी पहुंचना पड़ा।

छात्रा की मेडिकल जांच की प्रक्रिया

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया है। वहीं, छात्रा को मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया है।

Share This Article