CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन; अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह हिरासत में

Reena Sharma
2 Min Read

आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, CJP चीफ अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया, जबकि यूट्यूबर ध्रुव राठी और CJP लीगल टीम हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया है। सुरक्षा के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने 75 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं।

दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा सख्त

चिल्ला बॉर्डर (नोएडा-दिल्ली) के साथ गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद से सटी सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात है। वाहनों की सघन जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

धौला कुआं से कनॉट प्लेस तक कार्रवाई

प्रदर्शन से पहले धौला कुआं में कई कंटेंट क्रिएटर्स और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे CJP समर्थकों को भी पुलिस ने डिटेन किया।

जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर पाबंदी

जंतर-मंतर और पार्लियामेंट स्ट्रीट इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात है। ली मेरिडियन चौराहे से संसद भवन और जंतर-मंतर की ओर जाने वाले कई रास्तों को बंद कर दिया गया है।

बदरपुर और महरौली में वाहनों की जांच

बदरपुर फ्लाईओवर पर यातायात रोककर वाहनों को नीचे से निकाला जा रहा है। वहीं, गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले वाहनों की महरौली टीबी अस्पताल के पास जांच की जा रही है। कई जगह बैरिकेडिंग के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।

उत्तर रेलवे की 75 ट्रेनें रद्द

उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली आने वाली करीब 40 और दिल्ली से जाने वाली लगभग 35 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और दिल्ली की सीमाओं पर भी यात्रियों और वाहनों की जांच बढ़ा दी गई है।

Share This Article