ECL के चापापुर आउटसोर्सिंग से कोयला तस्करी का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना पर शीतलपुर CISF टीम ने रविवार शाम कोयला लदे चार हाइवा जब्त किए और उन्हें थाने ले गई।
Contents
कई दिनों से अवैध परिवहन की सूचना
बताया जा रहा है कि यहां कई दिनों से 10 चक्का हाइवा के जरिए अवैध रूप से कोयला निकाला जा रहा था। सूचना मिलने पर CISF टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
बिना अनुमति गाड़ियों के प्रवेश पर सवा
ECL अधिकारी अजय कुमार झा ने कहा कि बिना अनुमति दिनदहाड़े इतनी बड़ी गाड़ियों का प्रवेश गलत है। उन्होंने मामले में मिलीभगत की आशंका जताई और जांच की बात कही।
आउटसोर्सिंग मैनेजर का नाम आने की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में आउटसोर्सिंग के एक मैनेजर का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
CISF की कार्रवाई से मचा हड़कंप
चार हाइवा जब्त किए जाने के बाद कोयला तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। मामले की जांच जारी है।

