बाघमारा। बरोरा क्षेत्र और ब्लॉक दो क्षेत्र में सोमवार को सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती और ब्लॉक दो क्षेत्र में जीएम कुमार रंजीव ने सतर्कता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके आदर्शों, राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया।
ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ
समारोह में 60 से अधिक कर्मचारियों और हितधारकों ने दैनिक कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा बनाए रखने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग रहने का संकल्प लिया।
एसओपी के पालन पर जोर
महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती और जीएम कुमार रंजीव ने कर्मचारियों को मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की जानकारी रखने और उनका पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय कार्य निर्धारित नियमों, प्रक्रियाओं और दिशा-निर्देशों के अनुरूप होने चाहिए, ताकि कार्यप्रणाली पारदर्शी बनी रहे।
अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
कार्यक्रम में एजीएम टी. एस. चौहान, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक एस जयसवाल, अभिराज शेखर, संतोष कुमार सिन्हा, अजय सिंह यादव, अखिल उज्जवल, जीसी सेट्टी, आलोक कुमार, रणविजय सिंह, पीके झा, हेमंत कुमार हेना, राहुल कुमार सिंह, स्नेहा और पुरुषोत्तम कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

