बिना अनुमति या अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स के खिलाफ जेएनएसी करने जा रही कार्रवाई, वसूला जाएगा जुर्माना भी

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जेेेएनएसी अंतर्गत ऐसे होर्डिग जो बिना अनुमति या अवैध रूप से लगाये गये है उनके खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। जेएनएसी के नोटिस बाद भी कोई संतोषप्रद उत्तर नहीं दिया गया है। अगले 48 घंटे के बाद इन होर्डिंग्स को हटा दिया जायेगा होर्डिग हटाने में व्यय राशि को वसूला जायेगा। इसके अतिरिक्त झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम-2011 के सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी। बता दें कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्रान्तर्गत बिना अनुमति व अवैध रूप से लगाये गए होर्डिंग को स्वतः 48 घंटे के अंदर हटा लेना सुनिश्चित करने के लिए सूचना प्रकाशित की गयी थी और बिना अनुमति व अवैध रूप से लगाये गए होर्डिग को स्वतः 48 घंटे के अंदर हटा लेने के लिए नोटिस भी चिपकवाया गया था। अभी तक जिनका जवाब नहीं दिया गया है, उनके होर्डिग हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *