पलामू में गोवंश तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 10 पशुओं के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार

Reena Sharma
2 Min Read

पलामू। गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी के खिलाफ पलामू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 पशुओं को बरामद किया है। विश्रामपुर थाना पुलिस ने एक पिकअप वाहन से इन पशुओं को अवैध रूप से ले जाते हुए पकड़ा।

मौके से वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में विश्रामपुर थाना कांड संख्या 87/2026, दिनांक 1 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पिकअप वाहन से बरामद हुए 10 गोवंशीय पशु

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विश्रामपुर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने सफेद रंग के बोलेरो पिकअप वाहन (BR44GA5566) से कुल 10 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। इसके साथ ही एक ब्लू रंग का विवो टच स्क्रीन मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

बिहार का रहने वाला है गिरफ्तार चालक

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 24 वर्षीय गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। वह बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इन धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(5)/3(5), झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005 की धारा 12/13 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय गोप, विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक नरसिंह उरांव और विश्रामपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

99पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी या पशुओं के प्रति क्रूरता से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय थाना अथवा पुलिस को सूचित करें। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article