चक्रवात ‘अकवान’ ने थामी ट्रेनों की रफ्तार: कोल्हान से ओडिशा तक रेल सफर मुश्किल, इन रूटों पर नहीं चलेंगी ट्रेनें

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर : संभावित खराब मौसम और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। चक्रवात के प्रभाव से कोल्हान और आसपास के क्षेत्रों में रेल आवाजाही प्रभावित हुई है। रेलवे के इस कदम से टाटानगर, पुरी, बालेश्वर, बारीपदा, बादामपहाड़ और बांगरीपोसी समेत कई इलाकों के यात्रियों को सफर की योजना बदलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

वंदे भारत और एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ा सबसे बड़ा असर
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, चक्रवात के संभावित खतरे को देखते हुए तेज रफ्तार वंदे भारत और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रोका गया है

20 नवंबर को 18018 पुरी-भंजपुर एक्सप्रेस, 18401 बांगरीपोसी-पुरी एक्सप्रेस और 18402 पुरी-बांगरीपोसी एक्सप्रेस नहीं चलेंगी।

20 नवंबर को ही 22895/22896 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और 20891/20892 टाटानगर-ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है।

लोकल और मेमू यात्रियों के लिए भी परेशानी
दैनिक यात्रियों और छोटे रूटों पर सफर करने वालों के लिए मेमू ट्रेनों के रद्द होने से आवागमन कठिन हो गया है। 20 नवंबर को जिन मेमू ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं।

68441 जलेश्वर-पुरी और 68442 पुरी-जलेश्वर मेमू।

टाटानगर-बादामपहाड़-टाटानगर मार्ग की 68129/68130, 68131/68132 और 68133/68134 मेमू ट्रेनें।

बालेश्वर-गोपीनाथपुर और नीलगिरि-बालेश्वर मार्ग की 68185/68186, 68187/68188 और 68189/68190 मेमू ट्रेनें।

भंजपुर-रूपसा-भंजपुर मार्ग की 68174/68175 और 68176/68177 ट्रेनें।

बारीपदा-बांगरीपोसी-बारीपदा मेमू (68179/68178) और बारीपदा-बालेश्वर मेमू (68180)।

यात्रियों के लिए सुझाव
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे चक्रवात ‘अकवान’ के संभावित असर और बदलते मौसम को देखते हुए घर या स्टेशन से निकलने से पहले रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें।

Share This Article