घाटशिला में कृषि मेला व प्रदर्शनी का आयोजन, 400 किसान हुए शामिल, प्रगतिशील महिला कृषकों को किया गया सम्मानित

Manju
By Manju
4 Min Read

जमशेदपुर :अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, दारीसाई घाटशिला में आत्मा, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महिला किसानों को समर्पित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुलुरानी सिंह, अध्यक्ष जिला परिषद पूर्वी सिंहभूम उपस्थित हुई। विधायक प्रतिनिधि रतनलाल महतो व जिला परिषद सदस्य तुलसीवाला महतो भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉल व किसानों द्वारा लगाये गये प्रादर्श की अतिथियों ने अवलोकन किया।
अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि बुलुरानी सिंह ने कहा कि महिला किसानों को कृषि व बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन जैसे लाभकारी योजनाओं से अवश्य जुड़ना चाहिए। कृषि व संबद्ध विभाग के पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड ने भी किसानों को संबोधित कर विभागीय योजनाओं से अवगत कराया। मौके पर डीडीएम नाबार्ड सिद्धार्थ शंकर, जिला उद्यान पदाधिकारी मिथिलेश कुमार कालिन्दी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास के तकनीकी पदाधिकारी राजकिशोर प्रसाद, आत्मा की उप परियोजना निदेशक गीता कुमारी, घाटशिला के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, पशुपालन पदाधिकारी डॉ आशुतोष माझी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान आरती वीणा एक्का व क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के निदेशक उपस्थित थे।

उत्कृष्ठ प्रादर्श के लिए कृषक हुए पुरस्कृत

उत्कृष्ठ प्रादर्श लाने वाले चयनित किसानों को आत्मा के परियोजना निदेशक सह जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने किसानों को उत्कृष्ठता प्रमाण पत्र के साथ कृषि यंत्र खुरपी देकर पुरस्कृत किया। जिसमें मनसा महतो ग्राम पैरागुड़ी घाटशिला (अमरूद), बनमाली महतो पुतड़ु घाटशिला (पपीता), चंदना गोप हलुदबनी घाटशिला (केला), खकन महतो चौरा पटमदा (कोहड़ा), मनोज महतो पैरागुड़ी घाटशिला (मटर), वीनापानी महतो तलपाल चाकुलिया (चना), सुमीत कुमार महतो छोलागोड़ा घाटशिला (स्ट्रोबेरी), सविता हांसदा आस्ताकोवाली डुमरिया (मिर्चा), बैजु हेम्ब्रम चिरूगोड़ा धालभूमगढ़ (टमाटर), धीराई मांडी बिहिन्दा धालभूमगढ़ (लौकी) एवं जीतुलाल महतो दलदली जमशेदपुर (मुर्गा), तारापद भगत दारीसाई घाटशिला (बकरा) शामिल हैं। कुल 400 किसान इस मेला प्रदर्शनी में शामिल हुए।

कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्टकार्य करने वाली 3 महिला किसान को जिला कृषि विभाग (आत्मा प्रभाग) के द्वारा सम्मानित की गई। महिला किसान हावी महतो ग्राम दलदली प्रखण्ड जमशेदपुर, बिरती मानकी ग्राम पुनगोड़ा प्रखण्ड घाटशिला एवं प्रखण्ड धालभूमगढ़ के ग्राम उपरशोली के सुमित्रा महतो को सम्मानित किया गया। इसके अलावे जिला उद्यान विभाग व कृषि विज्ञान केन्द्र से जुड़ी कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसानों को जिला उद्यान पदाधिकारी मिथिलेश कुमार कालिन्दी व वरीय वैज्ञानिक आरती वीणा एक्का ने सम्मानित किया।
मेला में उपस्थित किसानों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें विजयी 9 महिला किसान गुड़ाबांधा प्रखण्ड की अलपना पान्डा, अपनी टुडू , पोटका प्रखण्ड की अनिता मुर्मू , सवित्री सोरेन, दयमन्ती महतो, दिप्ती महतो, घाटषिला की वासुकी मुंडा, दीपा महतो जमशेदपुर व मुसाबनी की पुजा सोरेन को पुरस्कृत किया गया। मेला परिसर में किसानों को प्रगतिशील महिला किसानों के द्वारा की गई उत्कृष्ट खेतीबाड़ी का वीडियो फिल्म दिखा कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *