लोको पहाड़ी पूजा को हुआ भूमि पूजन

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। लोको रिक्रियेशन क्लब की ओर से लोको कालोनी में श्री श्री पहाड़ी मां पूजा महोत्सव का राटा यानि भूमि पूजन एक मई को आयोजित हुआ। राटा कार्यक्रम में कालोनी एवं आसपास की महिलाएं एवं कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। सभी ने बिना विघ्न बाधा के पूजा को सुचारू रूप से संपन्न कराने का मां से आशीष मांगा। पूजा महोत्सव चार मई से प्रारंभ होगा और एक सप्ताह तक चलेगा। इस पूजा को संपन्न कराने में कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्य अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। चार मई को सुबह मां को न्योता देने गोलपहाड़ी जाएंगे। शाम सात बजे लोको कालोनी पहाड़ी मां मंदिर से मां को लाने गोलपहाड़ी मंदिर जाएंगे। गोलपहाड़ी में पूजा अर्चना के बाद वापस लोको कालोनी पहाडी मंदिर मां डालिया लेकर भक्त पहुंचेंगे। इसकेे बाद पांच मई से रोजाना शाम सात को माता का नगर भ्रमण महिलाएं कलश व डलिया लेकर भक्त करेंगे। आठ मई को महाभोग का कार्यक्रम आयोजित होगा। दस मई को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आंध्र से आए हुए लोगों द्वारा आतिशबाजी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। झांकियों के साथ मां का विसर्जन एवं विदाई कार्यक्रम होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *