कहा विद्या का सागर है जामताड़ा
युवा पीढ़ी को साइबर क्राइम के रास्ते जाने के लिए उकसा रहे कांग्रेस MLA इरफान अंसारी – भाजपा
कांग्रेस MLA इरफान अंसारी ने का विद्या ज्ञान, कहा जामताड़ा के साइबर अपराधी मिनटों में उड़ा देते हैं लोगों के पैसे, भड़की भाजपा
मिरर मीडिया : अपने बेतुके बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के फिर से बोल बिगड़ गए है। लेकिन इनकी बड़बोला पन से विधायक की गरिमा धूमिल होती ही है साथ ही पार्टी की भी किरकिरी होती है। आपको विधायक इरफान इरफान अंसारी एक बार फिर से विवादित बयान दे कर सुर्खियों में है। इरफान अंसारी ने कहा है कि, झारखंड का जामताड़ा ज्ञान का स्थल है, विद्या का सागर है। यही वजह है कि यहां के साइबर अपराधी काफी तेज हैं जो चंद मिनटों में लोगों के रुपये उड़ा देते हैं।
वही इरफान अंसारी के इस बयान पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने साइबर क्राइम करने वाले लोगों को महिमामंडित करते हुए उनके टैलेंट को ईश्वर का वरदान बताया है।क्राइम क्राइम होता है विधायक जी ।इसका कोई जस्टिफिकेशन नहीं हो सकता। ऐसा कह कर आप युवा पीढ़ी को साइबर क्राइम के रास्ते जाने के लिए उकसा रहे हैं। इस तरह के बयान को तुरंत वापस लेना चाहिए।