हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा के सभी विधायकों संग निकलें बाबूलाल मरांडी – देखें वीडियो…..

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : स्वतंत्रता दिवस के 75 वें वर्षगांठ पर आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर भाजपा की झारखण्ड इकाई राजधानी रांची में तिरंगा यात्रा निकाली है। इस बाबत पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में यह यात्रा मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से निकली और यह यात्रा कचहरी चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड डोरंडा होते हुए बिरसा मुंडा चौक तक गयी है।

हाथों में तिरंगा लिए भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के अन्य विधायक पहले बापू वाटिका में इकट्ठे हुए। उसके बाद वहां महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सभी दुपहिया पर सवार होकर तिरंगा यात्रा के लिए निकले। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि इस मौके पर देश के सभी लोग अपने अपने तरह से इस पर्व को मना रहे हैं। उन्होंने कहा की देश के प्रति यही भावना सबको एक दूसरे से एकता के धागे में पिरोती है। साथ ही उन्होंने आमलोगों से अपने अपने घरों के ऊपर तिरंगा झंडा लगाने कि भी अपील की।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *