मिरर मीडिया : खेलों झारखंड के अंतर्गत प्रखण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय धनबाद के छात्र/छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धा में दर्जनों पदक अपने नाम कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अहर्ता भी हासिल किया। विद्यालय के छात्र/छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार के द्वारा खुशी जाहिर करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामना दिया गया।

उच्च विद्यालय धनबाद के बच्चों का शानदार प्रदर्शन की एक झलक –
सोनम कुमारी- प्रथम (200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग)
सोनम कुमारी – द्वितीय (400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग)
आयुष कुमार – प्रथम (चक्का फेंक बालक वर्ग)
आयुष कुमार -प्रथम (जेवलिन थ्रो बालक वर्ग)
आयुष कुमार – प्रथम (लंबी कूद बालक वर्ग)
आयुष कुमार – द्वितीय (ऊंची कूद)
भुवन चन्द्र मिश्रा – प्रथम (ऊंची कूद -बालक 9-12)
कब्बड्डी – प्रथम स्थान (9-12)
शॉर्ट पुट (9-12) – प्रथम स्थान
कार्यक्रम में विद्यालय प्रधान राजेश कुमार,संजय कुमार,नवीन कुमार, राज कुमार,अंजना कुमारी, सुचिता झा, किरण कुमारी साव,उषा देवी, कुमुदलता गुप्ता, हेमा कुमारी,रूपेश कुमार, संतोष कुमार सिंह, सतीश गुप्ता,सुरेंद्र कुमार,bमनोज कुमार, नरेश कुमार, भीखू पाल,आदरमुनी,कल्याणी सहित सभी छात्र/छात्राएं शामिल रहे।