मध्याह भोजन का ठीक नहीं है हाल, बोर्ड मध्य विद्यालय मुगमा का शौचालय भी है बेहाल : बच्चों की शिकायत पर निरिक्षण में प्रखंड प्रमुख को विद्यालय में मिली कई खामियां

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया : बोर्ड मध्य विद्यालय मुगमा के अभिभावकों व बच्चों ने स्कूल की समस्याओं की शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों से की थी। शिकायत मिलने पर पंचायत समिति सदस्यों को लेकर बुधवार को एग्यारकुंड प्रखंड प्रमुख संगीता महतो ने विद्यालय का निरीक्षण किया जहां उन्हें कई खामियां मिली। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि स्कूल की शौचालय, मध्याहन भोजन व साफ सफाई की स्थिति काफी खराब है। खासकर छात्राओं की शौचालय बेहद खराब है। छात्राएं को खुले में शौचालय करना पड़ता है। स्कूल की चारदिवारी टूटी हुई है। मध्याहन भोजन सरकार द्वारा जारी चार्ट के अनुसार बच्चों को नहीं दी जाती है। खाना देने का निर्धारित समय नहीं है।स्कूल में कोई बैठक नहीं होती है।

वही इस संबंध में प्रधानाध्यापक अब्दूल हाफिज ने बताया कि काेरोना काल से शौचालय की स्थिति काफी खराब हो गई थी इसमें दो शौचालय की स्थिति ठीक है। बाकि शौचालय को ठीक किया जा रहा है। चारदिवारी टूटा रहने के कारण परेशानी हो रही है। इस संबंध में विभाग को पत्र दिया गया है। मध्याहन भोजन सही दिया जा रहा है यदि शिकायत है तो उसे ठीक किया जाएगा। 

बता दें कि उक्त विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक की पढ़ाई होती है। वर्तमान में 610 बच्चे अध्ययनरत है। विद्यालय का निरीक्षण करने में रंजन कुमार सिंह, सुखदेव, बाउरी, संतोष राय योगेश सिंह, भोला यादव, आशा बाउरी व अंजू मरांडी शामिल थे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *