अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ सख्ती, 8 भारी वाहन जब्त, 4 लाख जुर्माना

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा व जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन द्वारा पोटका प्रखंड के पोटका, हाता व हल्दीपोखर थाना में चलाये गए जांच अभियान में 8 भारी वाहनों को जब्त किया गया। वाहनों में अवैध रूप से ओड़िशा का बालू, स्थानीय क्रशर से स्टोन चिप्स व कोयला का परिवहन किया जा रहा था। सभी वाहन ओवरलोड थे।

वहीं एमवी एक्ट का भी उल्लंघन करते पाये गए। जिसपर कार्रवाई करते हुए लगभग 4 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया। बता दें कि जिला उपायुक्त द्वारा जिला खनिज टास्क फोर्स को खनिजों के अवैध खनन, परिवहन, भंडारण के विरूद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाये जाने तथा अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि जांच अभियान आगे भी चलाया जाता रहेगा। उन्होने अवैध कारोबारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी रूप से खनिजों का अवैध परिवहन, खनन व भंडारण स्वीकार्य नहीं हैं, पकड़े जाने पर दोषियों के विरूद्ध सख्ती से निपटा जाएगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *