जमशेदपुर : कोल्हान विवि के छात्रों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया विलंब शुल्क के साथ आगे बढा दी गई है। विद्यार्थी 10 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। कोल्हान विवि की ओर से यूजी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2023 जनवरी तक जारी रहेगी। केयू द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों के लिए विलंब शुल्क 500 रुपए रजिस्ट्रेशन के लिए अदा करना होगा। इसके साथ ही माइग्रेशन सर्टिफिकेट तथा आवश्यक कागजात जमा करने होंगे। अधिसूचना में कॉलेज को भी 15 जनवरी 2023 तक हर हाल में 500 के विलंब शुल्क के साथ छात्रों की रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय ने कहा कि तिथि को अब और आगे बढ़ाया नहीं जाएगा। अगर इस समय सीमा के भीतर छात्रों ने रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो उन्हें और कोई विकल्प नहीं मिलेगा।
कोल्हान विवि : अब विलंब शुल्क के साथ 10 जनवरी 2023 तक हो सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Leave a comment