मिरर मीडिया : धनबाद के हीरापुर प्रोफेसर कॉलोनी से एक छात्रा के खुदखुशी करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर हीरापुर प्रोफेसर कॉलोनी की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है जो पीके राय कॉलेज में पढ़ाई करती थी।
हालांकि आत्महत्या किन कारणों से हुई है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है जबकि परिवार के लोग कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं जांच करने आई सदर थाने की पुलिस ने बताया कि मोबाइल नहीं देने से छात्र नाखुश थी जिसके बाद आत्महत्या करने की बात सामने आई है फिलहाल पूरे मामले पर जांच पड़ताल की जा रही है।

