प्लास्टिक रखने वाले स्ट्रीट वेंडरों की लाइसेंस किया जाएगा रद्द, दुकानदारों का ट्रेड लाइसेंस होगा रद्द, होगी कार्रवाई, लगेगा जुर्माना

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के टीम के द्वारा प्लास्टिक छापेमारी अभियान चलाया गया। मानगो नगर निगम के कई क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया और 10 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया। वहीं प्लास्टिक रखने वाले पथ विक्रेताओं, दुकानदारों, प्रतिष्ठान मालिकों से 3300 जुर्माना वसूला गया। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने व प्लास्टिक के सामान पर सामान नहीं देने की चेतावनी दी गई।

बता दें कि भारत सरकार द्वारा प्लास्टिक का उपयोग किए जाने पर कानूनी कार्रवाई के लिए प्रावधान किया गया है। इसमें अधिकतम 6 माह तक की सजा हो सकती है। मानगो नगर निगम द्वारा तमाम थोक व खुदरा विक्रेताओं को अपील किया गया है कि प्लास्टिक का उपयोग ना करें। इसे लेकर विगत आठ महीनों से लगातार माइकिंग के साथ-साथ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए नगर निगम अधिकारियों द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद लगातार दुकानों में प्लास्टिक पाया जा रहा है और कई दुकानदारों से जुर्माना वसूला जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि यदि किसी भी दुकान में या पथ विक्रेताओं के पास प्लास्टिक पाया जाता है तो वेंडर लाइसेंस व ट्रेड लाइसेंस रद्द करते हुए उस दुकानदार को सील किया जाएगा और एफआईआर किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *