पुजारी सुबोध की हत्या में शक की सुई महिला पर

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : बारीगोड़ा में पुजारी सुबोध कुमार की हत्या में शक की सुई एक महिला पर जा रही है। बताया जा रहा है कि बारीगोड़ा में पुजारी के घर एक महिला बराबर मिलने के लिये आया करती थी। बीते 6 मार्च को टेल्को खरंगाझाड निवासी सुबोध पांडेय का शव फंदे से लटका मिला है। पुजारी के शव पर चोट के निशान मिले है। घटना की जानकारी पर पुलिस कमरे में पहुंची थी तब देखा था कि पुजारी चौकी पर बैठा हुआ है और उसके गले में रस्सी बांधकर फंदा बनाया गया है। यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि अगर हत्या की घटना में किसी और का भी हाथ होता तब शव बैठा नहीं होता, बल्कि लटका अवस्था में होना चाहिये था। घटना के बाद पुलिस उस महिला का पता लगाने का प्रयास कर रही है जिसका पुजारी के आवास पर आना-जाना लगा हुआ था। इस संबंध में परसुडीह पुलिस ने पड़ोसियों से भी पूछताछ की है। पुलिस को लग रहा है कि मामले का उद्भेदन जल्द ही हो जायेगा। मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है इधर पुलिस को जांच में पता चला कि पुजारी का भरा-पूरा परिवार है। परिवार के लोग टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझाड़ इलाके में रहते हैं। पहले पूजारी भी वहीं पर रहता था, लेकिन कुछ माह से किराये का मकान लेकर बारीगोड़ा में रह रहा था। सुबोध के बारे में जांच में पुलिस को पता चला है कि वह टेल्को के एक मंदिर का पुजारी था। मंदिर में पूजा करने आनेवाले लोगों ने कहा कि पुजारी को 3-4 दिनों से वहां के लोगों ने नहीं देखा था। महिला कौन है और कहां की रहनेवाली है इसका पता पुलिस लगा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *