मिरर मीडिया : हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी मन की बात के जरिए देश दुनिया के लोगों से संवाद करते हैं। 3 अक्टूबर 2014 से शुरू हुआ मन की बात कार्यक्रम ने आज अपना 100वां एपिसोड पूरा किया। इस बार अमेरिका और ब्रिटेन में भी इसका प्रसारण किया गया।

पीएम मोदी की मन की बात का आज 100वां एपिसोड है। उन्होंने पिछले 9 साल में मन की बात के जरिए देश की आत्मा को छुआ है।
आज मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी ने खास तैयारियां की हैं। मन की बात कार्यक्रम लाइव प्रसारण दुनिायभर में 4 लाख सेंटरों में होगा। देश भर के विभिन्न सामजिक संगठन, सिविल सोसायटी और अन्य संस्थाएं भी ‘मन की बात’ के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेगी। मन की बात के 100वें एपिसोड के मौके पर देशभर में आज बीजेपी सांसद, विधायक, मंत्री लोगों के बीच होंगे और पीएम मोदी के मन की बात को सुनेंगे।
इसी क्रम में धनबाद में भी कार्यक्रम के प्रसारण को हजारों लोगों ने सुना, बेकारबांध स्तिथ ब्लेसिंग हॉल में झारखंड भाजपा के संघठन मंत्री, संघ से कुछ अतिथि समेत सांसद ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना।
कार्यक्रम के बाद सांसद ने कहा की आज के मन की बात में देश की प्रगति को रफ्तार देने की बात पर चर्चा की गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भी बात की गई। टूरिज्म के माध्यम से कैसे राज्य और जिला को विकसित किया जाए उसपर भी चर्चा की गई।