धनबाद : चर्चित गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान पर फायरिंग कर हमलावर फरार हो गए है। फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। इस फायरिंग में इकबाल बुरी तरह जख्मी हो गया है। दोनों को आनन फानन में इलाज के लिए धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इकबाल की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक वासेपुर के आरा मोड़ मंदिर मैदान के समीप दो अज्ञात हमलावरों ने फहीम खान के पुत्र इकबाल खान तथा उसके साथी ढोलू के ऊपर फायरिंग की। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए है। गोलीबारी के बाद बाइक सवार हमलावर फरार होने में कामयाब हो गए।

