मिरर मीडिया : झारखंड में प्री मॉनसून की गतिविधियां शुरू होने लगी है। रांची के मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में हल्की बारिश के साथ राज्यवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। पूर्वानुमान है कि 12 जून से प्री मानसून की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान राज्य के उत्तर पूर्वी और मध्य भाग में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार केरल में मानसून दस्तक दे चुका है। हालांकि मॉनसून की गति धीमी है। लेकिन अमूमन केरल में मॉनसून दस्तक देने के बाद 10 से 12 दिनों में मॉनसून झारखंड कहा जाता है। इसके अनुसार अनुमान लगाया जा सकता है कि 20 जून तक मानसून झारखंड पहुंच सकता है।
अभी राज्य में कई जगह पर हीट वेव का असर देखा जा सकता है। कई क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री पहुंच गया।
मिरर मीडिया से प्रतिज्ञा लाला की रिपोर्ट…