ब्रेकिंग – गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर दहला धनबाद : अज्ञात अपराधियों ने कोयला व्यवसायी पर की फायरिंग : सिर और पेट में गोली लगने की सूचना

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया : धनबाद में एक बार फिर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देते हुए कोयला व्यवसायी पर हमला बोल दिया है। जानकारी के अनुसार धनबाद के चास नाला में बुधवार को फिर गोलियां के तड़तड़ाहट की आवाज़ ने दहशत फैला दी।

सूत्रों कि माने तो बुधवार की सुबह 11:30 बजे के करीब कोयला व्यवसायी और सेल कर्मी प्रवीण राय पर बाइक सवार दो अपराधियो ने फायरिंग की। हालांकि इस दौरान फायरिंग के बाद वह कार्यालय में घुसकर गेट बंद करने की कोशिश की लेकिन हमलावर फायर करते रहे।

जानकारी के अनुसार उनके सिर में और पेट में गोली लगने की सूचना है। वहीं आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने मौके से देसी कट्टा सहित चार खोखा बरामद की है। हालांकि फायरिंग के पीछे का क्या मकसद है और फायरिंग किसने करवाई ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *