धनबाद को प्लास्टिक मुक्त और हरियाली युक्त बनाने के लिए महाअभियान की हुई शुरुआत : भारतीय सेवा वाहिनी ने जन जागरुकता अभियान का किया शुभारंभ

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

धरातल पे बदलाव के लिए पूरे समाज को एक होना होगा – भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह

मिरर मीडिया : भारतीय सेवा वाहिनी की ओर से धनबाद को प्लास्टिक मुक्त और हरियाली युक्त बनाने के लिए गुरुवार को महाअभियान की शुरुआत की गई। अभियान की शुरुआत जोड़ाफाटक रोड स्तिथ इंडस्ट्री ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन के सभागार से किया गया। जन जागरुकता अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक केशव कुमार हड़ोदिया ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद सांसद पीएन सिंह ने किया। जबकि विधायक राज विशिष्ट अतिथि एवं सिंफर के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक राजशेखर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बताया की पर्यावरण की रक्षा करने के लिए समाज के हर एक वर्ग के हर एक नागरिक को जिम्मेवारी लेनी होगी। सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी के चाह लेने से बहुत कुछ नही बदलेगा। धरातल पे बदलाव के लिए पूरे समाज को एक होना होगा।

भारतीय सेवा वाहिनी के संयोजक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा ने बताया कि आज एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें धनबाद को प्रदूषण मुक्त बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे लोगों को तुलसी का पौधा और प्लास्टिक की थैली के विकल्प के रूप में कपड़े के थैले का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में आए भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता ने बताया की जब तक प्लास्टिक के उत्पादन को पूर्ण रूप से बंद नही किया जायेगा तब तक आम जिंदगी से प्लास्टिक को हटाना संभव नहीं है। इसलिए सरकार को प्लास्टिक के उत्पाद पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए नीति में बदलाव करना चाहिए।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *