नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को BJP धनबाद गोविंदपुर पूर्वी मंडल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी : कार्यकर्ताओं में हर्ष व उल्लास का माहौल
मिरर मीडिया : भारतीय जनता पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को नियुक्त किये जाने पर धनबाद गोविंदपुर पूर्वी मंडल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने कार्यकर्ताओं में काफी बाबूलाल मरांडी के हर्ष एवं उल्लास देखा गया। वहीं मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बधाई देते हुए कहा की आने वाले लोकसभा चुनाव में आदरणीय बाबूलाल मरांडी के मार्गदर्शन में झारखंड के सभी लोकसभा सीटों पर जीत के लक्ष्य को सुनिश्चित किया जाएगा।
वहीं जिला उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने कहा आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में आदरणीय बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हम लोग एक ऐतिहासिक जीत हासिल कर दोनों जगहों पर अपनी सरकार बनाएंगे।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि बलराम साव, जिला मंत्री अमर मंडल, ओम प्रकाश बजाज, मनोज अग्रवाल ,जयाकुमार ,निर्मल कुमार ,खगेंद्र सिंह चौधरी ,नवल सिंह चौधरी ,अशोक गिरी ,अरुण द सोंधी, अनूप साहू ,संजीव सिंह ,सीमांत मंडल, निर्मल कुंभकार ,उत्तम रवानी, सविता बनर्जी, परेश कुंभकार, प्रयाग महतो ,अनिल कुमार ,संजीत भट्टाचार्य , उज्जवल मंडल, फूलचंद महतो ,महेश महतो ,प्रशांत मंडल, सुरेश रविदास ,दिलीप विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा ,माला देवी, सुशील कुमार झा ,शिवप्रसाद गोस्वामी, प्रभात ओझा ,निमाई महतो, धनीराम महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया एवं बाबूलाल मरांडी जी को बधाई और शुभकामनाएं दी।