मिरर मीडिया : शनिवार, 12 अगस्त 2023, को धनबाद जिले के सभी प्रखंड के 256 पंचायतों में “मेरी मिट्टी मेरा देश” अभियान के तहत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन एवं उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह बाघमारा प्रखंड के मलकेरा दक्षिण पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वाह्न 11:30 बजे शामिल होंगे।

