पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षारत IAS अधिकारीयों की हुई पोस्टिंग :अरवा राजकमल बने खान निदेशक, संदीप सिंह को मिला JSLPS का दायित्व

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : झारखंड सरकार कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने 14 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। बता दें कि इनमें वेटिंग फॉर पोस्टिंग के अधिकारी भी शामिल है।


7 वैसे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं जो विगत 27 दिनों से वेटिंग फॉर पोस्टिंग में थे।

जारी अधिसूचना के अनुसार पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अरवा राजकमल को उद्योग का अतिरिक्त प्रभार के साथ निदेशक खान रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं निदेशक खान अमित कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त रांची नगर निगम रांची के पद पर नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है।

गोड्डा उपायुक्त संजय सिंह को स्थानांतरित करते हुए निदेशक कृषि झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग शशि प्रकाश झा को स्थानांतरित करते हुए निदेशक समाज कल्याण झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

प्रतीक्षारत संदीप सिंह को अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी रांची के पद पर नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है।

वहीं निदेशक समाज कल्याण भुवनेश प्रसाद सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जैप आईटी रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *