देश विकास की ओर बढ़ रहा है : 2014 में डिजिटल ट्रांजेक्शन 1.2 बिलियन जो 2022 में बढ़कर हुई 91 बिलियन – RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल 2023 को संबोधित करते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास बोले कि भारत में 2011 में 35% वयस्क आबादी का बैंक अकाउंट था, 2021 में यह बढ़कर 78 प्रतिशत हो गया। देश में 50 करोड़ से ज्यादा जनधन बैंक अकाउंट खोले गए हैं। UIDAI अब तक 135 करोड़ आधार कार्ड जारी कर चुकी है। भारत में मोबाइल से इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 2014 में 7 करोड़ से बढ़कर 2022 में 80 करोड़ हो गई। 2014 में डिजिटल ट्रांजेक्शन 1.2 बिलियन थी, जो 2022 में 91 बिलियन हो गई। उन्होंने कहा, देश से विकास की ओर बढ़ रहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक मंहगाई दर को लेकर काफी सजग है। इसे 4 प्रतिशत करने को लेकर जोर दे रहा है। आरबीआई गवर्नर के अनुसार, सब्जियों की कीमतें अब कम हो रही है। आपको बता दें कि जुलाई 2023 में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर 7.44 प्रतिशत रही है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के अनुसार, आपूर्ति संबंधी झटके अधिक बार आते रहे हैं। इनका मुद्रास्फीति प्रबंधन पर गहरा असर देखा गया है। उन्होंने कहा कि सब्जियों के दाम कम हो रहे हैं। अब आरबीआई का ध्यान मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत पर लाने पर जोर रहेगा। जुलाई 2023 में भारत की खुदा मुद्रास्फीति दर 7.44 प्रतिशत पहुंच चुकी है। वहीं उससे पहले जून 2023 में खुदरा मुद्रास्फीति दर केवल 4.81 प्रतिशत तक थी।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *