धनबाद बना पूरे झारखंड में सबसे स्वच्छ वायु वाला शहर : झारखंड में प्रथम और देशभर में मिला 19वां स्थान : नगर आयुक्त को किया गया पुरस्कृत
1 min read
मिरर मीडिया : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में पूरे देशभर में धनबाद को 19वां स्थान प्राप्त हुआ है जबकि बात अगर झारखंड की करें तो झारखंड में धनबाद को सबसे स्वच्छ वायु वाला शहर का तमगा लग गया है।
झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्य की राजधानी रांची में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ धनबाद के नगर आयुक्त को सम्मानित किया गया। बता दें कि विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने धनबाद नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।