बिहार के शुभम ने UPSC में किया टॉप : धनबाद के यश जालुका ने चौथा, तो डॉक्टर अपाला मिश्रा ने लाया नौवां रैंक : बाघमारा के लाल ने भी लहराया परचम

mirrormedia
3 Min Read

मिरर मीडिया धनबाद : UPSC में एक बार फिर बिहार झारखंड का दबदबा कायम रहा है। आपको बता दें कि Civil Services 2020 Exam का अंतिम परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ जिसमें देश की ब्यरोक्रेसी में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। जिसमें बिहार के कटिहार के शुभम कुमार ने UPSC सिविल सर्विसेज़ परीक्षा में टॉप किया है। तीसरा अटेंप्ट था। इससे पहले सेकंड अटेंप्ट में शुभम की 290 रैंक आई थी।

वहीं महिला उम्मीदवारों में जागृति अवस्थी ने टॉप किया है। ओवरॉल उन्होंने सेकेंड पोजिशन हासिल की है। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ परीक्षा पास की है। जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। चाैथे स्थान पर झरिया के यश जालुका हैं।

जानकारी दें दें कि झारखंड स्थित धनबाद जिले के झरिया निवासी यश जालुका ने चाैथा स्थान हासिल कर धनबाद सहित पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है। इसके साथ ही धनबाद शहर के रहने वाले रिटार्यड कर्नल की पुत्री अपाला डॉक्टर अपाला मिश्रा ने पूरे देश में ऑल इंडिया रैंक में नौवां स्थान हासिल किया है। डॉ अपाला मिश्रा ने अपने तीसरे प्रयास में यह स्थान हासिल किया है। धनबाद की रहने वाली डॉ अपाला मिश्रा इस वक्त यूपी के गाजियाबाद में रहती हैं ,और उनके भाई मेजर अखिलेश मिश्रा भारतीय सेना में पारा कमांडो हैं। डॉक्टर अपाला मिश्रा के पिता रिटायर्ड कर्नल अमिताभ मिश्रा धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी के निवासी हैं।

धनबाद के बाघमारा बाजार निवासी शुभम खण्डेलवाल ने यूपीएससी में 133 वॉ रेंक लाकर सफलता हासिल किया हैं। शुभम ने यह सफलता पांचवी बार मे हासिल किया है। फिलहाल शुभम अभी दिल्ली गुड़गांव में है। वे मोबाइल पर जानकारी देते हुए बताया कि 10वीं परीक्षा डीएवी बरोरा से 94 % लेकर हासिल किया था। 12वीं परीक्षा डीपीएस बोकारो से पास किया था।

जमशेदपुर के कनिष्क शर्मा को इस परीक्षा में 43वां रैंक हासिल हुआ है। उनके पिता प्रभात शर्मा टाटा स्टील के प्रभारी रह चुके हैं। कनिष्क मूल रूप से बिहार के गया के रहने वाले हैं। कनिष्क के चाचा पंजाब कैडर के पीसीसी हैं।  कनिष्क ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई जमशेदपुर के लोयला स्कूल से की। बिट्स पिलानी से उन्होंने बीटेक किया। बीटेक के बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गये। कनिष्क अपने परिवार में एकलौते आईएएस नहीं बने हैं। उनके चचेरा भाई करण सत्यार्थी भी झारखंड कैडर के आईएएस हैं।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *