मिरर मीडिया : गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है जो अब सुबह और शाम में धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। वहीं झारखंड में ठंड के साथ मौसम विभाग ने बारिश हो होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की माने तो झारखंड में दुर्गा पूजा में बारिश थोड़ी किरकिरी कर सकती है। यानी मौसम विभाग के मुताबिक 24 एवं 25 अक्टूबर को वर्षा हो सकती है, और 26 अक्टूबर को भी बादल छाए रहेंगे।
जबकि अष्टमी तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन नवमी के दिन सुबह से ही आसमान में बादल नजर आएंगे। वहीं दशमी के दिन बारिश की संभावना है। इसके बाद 27 अक्टूबर को तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार राज्य के पूर्वी हिस्सें धनबाद, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, बोकारो और गिरिडीह, रांची, लोहरदगा, हजारीबाग,रामगढ़, खूंटी, लातेहार और चतरा के कुछ हिस्सों में 24 एवं 25 अक्टूबर को मध्यम दर्जे की बारिश होने की सांभावना जताई है।