गिरिजाघरों में रौनक, क्रिसमस पर उमड़ी भीड़, कैंडल जलाकर प्रभु यीशु से की प्रार्थना

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : देश भर में सोमवार को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। क्रिसमस को लेकर जहां गिरिजाघरों में रौनक है। वहीं घरों में भी जश्न का माहौल है। इस उत्सव को लेकर गिरजाघरों को बिजली की रंग-बिरंगी लाइटों से काफी खूबसूरत ढंग से सजाया गया।

गोलमुरी स्थित सेंट जोसेफ चर्च में यीशु मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कैंडिल लाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके चलते ईसाई समाज के लोग शाम होते ही गिरजाघर में पहुंचने शुरू हो गए। चर्च परिसर में प्रभु यीशु मसीह के सुंदर-सुंदर भजन गाए। प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का आहवान किया। लोगों ने कैंडल जलाकर प्रभु यीशु से प्रार्थना की।

प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार की रात में 12 बजे के बाद केक काटकर खुशियां मनाई गयी। वहीं सोमवार को सुबह और शाम में भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शहर के सभी गिरजाघरों में पिछले काफी दिनों से तैयारियां चल रही थीं। इसके चलते सभी गिरजाघरों को बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *