डिजिटल डेस्क, धनबाद: लोकसभा चुनाव 2024 के पूर्व भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत सुबोध सिंह ने किया आसना गांव में प्रवास, आज दिनांक 11 /02/ 2024 को भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर पूर्वी मंडल अंतर्गत तिलबानी पंचायत के ग्राम आसना में गांव चलो अभियान के तहत भाजपा गोविंदपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने प्रवास किया। प्रवास के दौरान बुथ अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम के साथ बैठक कर बुथ कमेटी का भौतिक सत्यापन किया गया साथ ही Whatsapp ग्रुप बनवा करके सभी को सरल और नमो ऐप डाउनलोड कराया गया। मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह ने दीवार लेखन का कार्य किया।

आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके परिकल्पना अंतोदय परिवार को समाज से जुड़ने की भावना को आत्मसात करते हुए मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह के द्वारा सैकड़ो अंतोदय परिवारों के बीच में सेवा रूप में कंबल का वितरण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूरे गांव का भ्रमण कर माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी को बताया गया एवं पत्रक का वितरण किया गया। संघ विचार परिवार ,गांव के वरिष्ठ लोग एवं युवा मतदाताओं से संवाद किया गया एवं उन्हें सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, बूथ अध्यक्ष निर्मल कुमार , गांव चलो अभियान संयोजक आस ना, परेश कुंभकार ,संगीत भट्टाचार्य, पूरन कुंभकार ,कृष्ण कर्मकार ,आकाश गोप ,रामपद कुमार ,बीनू कुमार ,सुमित्रा बनर्जी ,मन्नू कुंभकार ,शंकर कुंभकार ,पारुल देवी डालू कर्मकार ,दुलाली देवी ,हेलन देवी, मीरा देवी ,निर्मल कुमार ,पूर्णिमा देवी, पालटू कर्मकार, नमिता देवी ,बीनू कुमार, शंकर कुमार ,अतुल मंडल, खगेंद्र भंडारी ,लालू कर्मकार ,धर्मेंद्र गोप सहित सैकड़ो देव तुल्य ग्रामीण बंधु- गण उपस्थित हुए।