Breaking News: BJP के टिकट पर सीता सोरेन दुमका से लड़ेंगी चुनाव, सुनील सोरेन का हो सकता है पत्ता साफ, कल्पना सोरेन से हो सकता है मुकाबला

mirrormedia
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: BJP के टिकट पर सीता सोरेन दुमका से लड़ेगी चुनाव:JMM से इस्तीफे के बाद
सीता सोरेन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं भाजपा में शामिल होते ही सीता सोरेन ने दुमका से भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। जिसके बाद दुमका से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन का पत्ता साफ हो सकता है।

कल्पना सोरेन से हो सकता है मुकाबला

सीता सोरेन के भाजपा के टिकट पर दुमका से चुनाव लड़ने के कयास के बाद झारखण्ड में सियासी हलचल काफ़ी तेज़ है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि कल्पना सोरेन और सीता सोरेन के बीच सीधी टक्कर हो सकती है। जानकारी के अनुसार जेएमएम दुमका सीट से कल्पना सोरेन को उतार सकता है।

मंत्रिमंडल में जगह ना मिलने पर लंबे समय से थी नाराज

सीता सोरेन को उम्मीद थी कि हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में उन्हें जगह मिलेगी। ऐसा नहीं होने पर उनकी नाराजगी सामने आई थी। बाद में वह मान गईं। उनकी बेटियों ने दुर्गा सोरेन सेना का भी गठन किया था। जब हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की नौबत आई तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए आगे आया। इसका सीता सोरेन ने कड़ा विरोध किया था। हालांकि, बाद में उनके तेवर नरम पड़ गए।

उन्होंने मीडिया पर बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। सीता सोरेन को उम्मीद थी कि चंपई सोरेन मंत्रिमंडल में उन्हें पद मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जबकि हेमंत सोरेन के छोटे भाई और दुमका के विधायक बसंत सोरेन को महत्वपूर्ण विभाग मिले। इधर कल्पना सोरेन की झामुमो में सक्रियता बढ़ी तो सीता सोरेन को यह नागवार लग रहा था।

पति के निधन के बाद से उपेक्षा की हुई शिकार: सीता

सीता सोरेन झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के बड़े पुत्र स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। उनका आरोप है कि पति के निधन के बाद से वे उपेक्षा की शिकार हैं। उन्हें पार्टी और परिवार से सदस्यों से अलग-थलग किया गया, जो उनके लिए अत्यंत पीड़ादायक है। उन्हें उम्मीद थी कि समय के अनुसार परिस्थितियों में सुधार होगा, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ। उन्हें पति दुर्गा सोरेन ने खून-पसीने से झामुमो को बड़ा दल बनाया था।

ये भी पढ़े…..

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *